{"_id":"67e2fe7b8b880311f005bb25","slug":"if-there-is-a-problem-in-life-there-will-be-a-solution-for-it-muni-jind-news-c-199-1-jnd1002-132085-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में समस्या है तो उसका समाधान भी होगा : मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में समस्या है तो उसका समाधान भी होगा : मुनि
Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
उचाना। सुदर्शन संघ के अरुण चंद्र मुनि महाराज के शिष्य मनीष मुनि ठाणे ने प्रवचन में कहा कि अगर स से समस्या होती है तो स से समाधान भी होता है।
यह हम पर निर्भर करता है कि हम कौन से स पर ज्यादा विश्वास करते हैं। वह 3 बड़ौदा जैन स्थानक में विराजमान हैं। बड़ौदा गांव से बुधवार को सुबह पटियाला चौक जैन स्थानक के लिए विहार जैन मुनि करेंगे।
मनीष मुनि ने कहा कि जीवन में समस्या आए तो समाधान भी होगा। इसलिए समाधान वाले स पर ध्यान केंद्रित करें ताकि समस्या का समाधान जल्द हो। जीवन में कुछ सीखें या ना सीखें लोगों को पहचानना अवश्य सीखें, क्योंकि लोग जैसे दिखते हैं वैसे होते नहीं हैं। इसलिए जल्दी किसी पर जीवन में यकीन न करें। जिंदगी में अनेकों लोग रोज मिलते हैं। हर किसी पर यकीन नहीं करना चाहिए।
मुनि ने कहा कि गलतियां सुधारी जा सकती हैं, गलतफहमियां भी सुधारी जा सकती हैं, गलत सोच कभी नहीं सुधारी जा सकती। जीवन में गलती भी होगी गलतफहमियां भी होंगी, लेकिन कभी मन में गलत सोच न रखें। हमेशा अच्छी सोच जीवन में रखते हुए आगे बढ़ें। आज किसी की मदद करने की प्रतियोगिता में जरूर दौड़े, क्योंकि इस तरह की प्रतियोगिता में बहुत कम लोग भाग लेते हैं। किसी की मदद करने वाले आज के दौर में बहुत कम हैं। इसलिए जितना हो सके लोगों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा के बराबर है। इस अवसर पर वीरेंद्र करसिंधु, सुभाष कापड़ो, रामफल, दीपक बनभौरी, दयाकिशन आदि माैजूद रहे। संवाद