फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   if the public gives an opportunity, then will double the work for the last five years : chief minister

जनता ने मौका दिया तो पिछले पांच साल से दोगुना करेंगे काम ः मुख्यमंत्री

Fri, 11 Oct 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
if the public gives  an opportunity, then will double the work for the last five years : chief minister
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री से बात करतीं संतोष दनौदा। - फोटो : Jind
भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा के वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करने के लिए नरवाना पहुंचे। उन्होंने नरवाना हलके के लोगों से सरकार में हिस्सेदार बनने का आह्वान किया। यहां पहुंचने पर बिनैण खाप के उपाध्यक्ष भगत सिंह व नरवाना पंचगांवा खाप के प्रधान चतर सिंह मोर ने पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस प्रकार से उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है उससे उन्हें उम्मीद है कि भाजपा इस बार 75 पार के लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी। चुनाव के मैदान में भाजपा के मुकाबले में अन्य कोई पार्टी नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की साफ नीति व नीयत ने राजनीति के मायने बदल दिए हैैं। पहले लोग राजनीति को गंदा खेल समझते थे। राजनीतिक नेताओं को हिकारत की नजर से देखते थे तथा उन्हें भ्रष्टाचारी, गुंडे व अन्य विशेषणों से संबोधित करते थे, लेकिन भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल के दौरान दिखा दिया कि ईमानदार रह कर भी राजनीति की जा सकती है, जिसके चलते लोगों का राजनेताओं बारे नजरिया भी बदला है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि वह पिछले पांच साल में उनकी सरकार ने हर काम तथा जनहित की नीतियां लागू करने में पारदर्शिता बरती। उनकी सरकार ने मेरिट पर 72 हजार लोगों को नौकरियां दीं तथा विकास कार्यों में बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी। पहले के 48 सालों में सत्ता में रही सरकारों ने नौकरियां नीलाम कीं या नौकरियों में बंदर बांट करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। इसका परिणाम वह आज तक भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें क्षेत्रवाद, जातिवाद तथा रिश्वतखोरी के फार्मूले को आगे रखकर काम करती थीं, जबकि उन्होंने इन सब पर लगाम कस कर मिशन मेरिट की जिद को आगे बढ़ाया। अब नेताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी अच्छी तरह समझ में आ गया है कि उन्हें निजी स्वार्थ छोड़कर देशहित को ध्यान में रखकर ही काम करना होगा। उनकी सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए उनमें हुनर व कौशल का विकास करने केे लिए पलवल में स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी खोली, जिसमें 800 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने किसानों को भी परंपरागत खेती छोड़कर आर्गेनिक खेती अपनाने के प्रति प्रेरित किया।

सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए बताया कि 4200 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही हैै तथा उज्ज्वला योजना के तहत गरीब घरों तक गैस कनेक्शन मुहैया करवाए गए हैं। पानी की कमी दूर करने के लिए भी कोशिशें की गई हैं। दक्षिण हरियाणा में 300 माइनरों में टेलों तक पानी पहुंचाया गया हैै। बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पप्पू ने अपने विवादित बयानों से देश की सबसे बड़ी पार्टी का बंटाधार कर दिया। दुष्यंत चौटाला पर भी बिना नाम लिए कहा कि अब हरियाणा में गप्पू भ्रामक बयान देकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। जनता सच समझती है। नरवाना हलके का जिक्र करते हुए बताया कि धरोदी माइनर में पहली अप्रैल से भाखड़ा का पानी आने से 14 गांवों के लोगों व खेतों को पानी मिलेगा। समैण रोड पर रेलवे ओवरब्रिज बनने से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा पटियाला-दिल्ली हाईवे का फोरलेन होने से यहां ट्रांसपोर्ट की सुविधा बढ़ेगी और नये उद्योग स्थापित होने से रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। अगर जनता ने दोबारा मौका दिया तो उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में जितने कार्य किए हैं उससे दोगुना काम करेंगे। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल, हलका प्रभारी सज्जन कुमार गर्ग, सीताराम बागड़ी, भगवान दास गर्ग, मंडल अध्यक्ष अनिल जिंदल, ईश्वर गोयल, बालकृष्ण तागरा, रणवीर कौर, प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा, प्रमोद शर्मा, रामफल लोट, भगवती बागड़ी, जोरा सिंह बडनपुर, जगदीश पांचाल, सुरेश पांचाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed