फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If only ! Had Sunil obeyed his wife, then the untoward incident could have been averted

Jind News: काश ! पत्नी की बात मान लेता सुनील, तो टल सकती थी अनहोनी

Mon, 06 Feb 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
If only ! Had Sunil obeyed his wife, then the untoward incident could have been averted
जींद। किनाना गांव के पास हुई दुर्घटना में सुनील उर्फ सन्नी की मौत हुई है। सुनील अपनी मां सरती देवी की सेवा करने के लिए अपने साथ रखना चाहता था। इसलिए मां को लेकर दिल्ली जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सुनील और उसकी माता की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुनील की पत्नी ने रात को चलने के लिए मना किया था लेकिन सुनील ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई और अनहोनी घटना हो गई।
विज्ञापन

सुनील दिल्ली में डीजे का काम करता था। काम अच्छा चलने के बाद वह दिल्ली में ही रहने लगा। वह अपनी पत्नी व बच्चों को भी साथ ले गया था जबकि उसकी मां सरती देवी ने जाने से मना कर दिया। अब उसकी मां बुजुर्ग हो गई थी, इसलिए वह अपनी मां को अपने साथ दिल्ली लेकर जा रहा था ताकि उसकी सेवा कर सके। गांव में उसकी मां उसके बड़े भाई के पास रहती थी। उसके पिता दीपचंद ने गांव से जाने से मना कर दिया। शाम को लगभग छह बजे यह लोग अपनी कार से निकले। इसके बाद यह पास ही अशरफगढ़ गांव में अपनी एक रिश्तेदारी में रुक गए। रात को दो बजे सुनील ने कहा कि अभी दिल्ली चलते हैं, उसे सुबह-सुबह बहुत जरूरी काम है। इसलिए रात को पहुंच जाएंगे और सुबह वह अपना काम भी कर लेगा। उसकी पत्नी रीना ने कहा कि रात को चलना ठीक नहीं है। बार-बार मना करने के बावजूद सुनील ने अपनी पत्नी की एक नहीं सुनी और रात को ही दिल्ली के लिए चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed