फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If offer letters are not received by June 15, the employees' union will launch a protest: Lokesh Bhyan

15 जून तक ऑफर लेटर नहीं मिले तो कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा : लोकेश भ्याण

Thu, 11 Jun 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
If offer letters are not received by June 15, the employees' union will launch a protest: Lokesh Bhyan
11जेएनडी09: जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक 132 केवी रेस्ट हाउस स्थित एक्शन कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोती मोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों को लागू न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। लोकेश भ्याण ने कहा कि 15 जून 2026 तक सभी अनुबंधित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने, एचपीजीसीएल के साथ हुए समझौते को लागू करने और वेतन वृद्धि किए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और नकारात्मक रवैये के कारण यह वादा अधूरा है, जिससे प्रदेश के बिजली एवं अनुबंधित कर्मचारियों में भारी असंतोष है। संघ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि लिखित समझौता होने के बावजूद संबंधित अधिकारी उसे लागू करने में टालमटोल कर रहे हैं। बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि पिछले पांच वर्षों से विभागीय रोल पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिससे महंगाई के दौर में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ड्यूटी के दौरान होने वाले हादसों और कर्मचारियों की मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए रिस्क अलाउंस, मेडिकल अलाउंस और डेथ क्लेम राशि बढ़ाने की मांग की गई। संघ ने सरकार से कर्मचारियों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed