फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If GST rates are reduced, business will increase and there will be relief from inflation

Jind News: जीएसटी दरें कम होने पर व्यापार में होगा इजाफा, महंगाई से राहत

Sat, 23 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
If GST rates are reduced, business will increase and there will be relief from inflation
22जेएनडी22-इंडस्ट्रियल एरिया में जूता के पार्ट बनाने की फैक्टरी। स्रोत शहरवासी
जींद। केंद्र सरकार दिवाली पर व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी खासा तोहफा देगी। दिवाली पर केंद्र सरकार जीएसटी दरें कम करेगी। इससे व्यापार में बढ़ावा मिलेगा वहीं आम लोगों को भी महंगाई से राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन


15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के लाल किला पर देशवासियों को संबंधित करते हुए कहा था कि जीएसटी की दरें कम की जाएंगी। दिवाली पर देशवासियों को यह तोहफा दिया जाएगा। इसका खास फायदा उद्योगों के मालिकों को होगा। वहीं आम लोगों को भी जीएसटी की दरें घटने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि इसी माह दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है। उस बैठक में जीएसटी की दरें निर्धारित की जाएगी। हालांकि जींद शहर में लैदर कैमिकल की फैक्टरी है। इसके अलावा कोई बड़ा उद्योग नहीं है। उद्यमियों का कहना है कि जीएसटी की दरें कम होती है तो फुटवियर इंडस्ट्री में जान आ जाएगी। उनकी मांग है कि फुटवियर पर जीएसटी की दर पांच फीसदी की जाए। ऐसा करने से फुटवियर का कारोबार बढ़ेगा। जीएसटी कम होने से जूता सस्ता होगा और देश में कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूता पार्ट उद्यमी सतपाल जैन का कहना है कि यदि जीएसटी की दरें घटाई जाएंगी तो इसका फायदा दोनों को होगा। उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा वहीं आम लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। अभी एक हजार के जूते पर 12 फीसदी और एक हजार से अधिक के फुटवियर पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाता है। यह ज्यादा है। यदि यह पांच प्रतिशत हो जाएगा तो फुटवियर इंडस्ट्री को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed