{"_id":"667735f63beafd84ff0427b7","slug":"if-congress-government-is-formed-then-6-thousand-rupees-pension-will-be-given-to-the-elderly-hooda-jind-news-c-199-1-sroh1009-118879-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को देंगे 6 हजार रुपये पेंशन : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को देंगे 6 हजार रुपये पेंशन : हुड्डा
Sun, 23 Jun 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी08: सफीदों रोड पर निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। स
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। लोकसभा चुनाव में जींद जिले ने कांग्रेस को तीन सांसद दिए हैं। इसके लिए जिले का धन्यवादी दौरा करने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिले के लोगों ने जब भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार के सभी गलत निर्णयों को वह रद्द कर जनहित के कानून लागू करेंगे। हुड्डा शनिवार को सफीदों रोड पर एक निजी होटल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कह कि विधानसभा के मोर्चे को फतेह करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। इसके लिए 36 बिरादरी तक भाजपा सरकार की विफलताओं और कांग्रेस की जनहित की घोषणाओं को पहुंचाना है।
हुड्डा ने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक बुजुर्ग को 6000 रुपये पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के युवाओं को बेरोजगारी और भर्ती घोटालों की दलदल में धकेला है, लेकिन कांग्रेस खाली पड़े दो लाख पदों को योग्यता अनुसार मेरिट के आधार पर भरेगी। जिस योजना को भाजपा ने बंद कर दिया था उसे फिर से शुरू कर गरीब, एससी और ओबीसी परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट और उस पर दो कमरे के मकान बनाकर दिए जाएंगे।
पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ देने के लिए क्रीमिलेयर की लिमिट को 8 से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। आज देश-प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा पूरी तरह भर्ती घोटालों में लिप्त है। भाजपा नीट में धांधली करके युवाओं को मुन्ना भाई एमबीबीएस बनाना चाहती है। हरियाणा में भी सीईटी से लेकर एचसीएस तक की 30 से ज्यादा भर्तियों में एक के बाद एक घोटाले हो चुके हैं।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद जयप्रकाश, विधायक सुभाष देशवाल, बलजीत रेढू, बलराम कटवाल, पवन गर्ग, ऋषिपाल हैबतपुर, जगबीर ढिगाना, महाबीर कंप्यूटर, वजीर गांगोली, रौनक हुड्डा, सुखविंद्र कौर, रणसिंह हुड्डा मौजूद रहे।