Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen train trials on Panipat route postponed, train sent to Shakurbasti for technical inspection

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर ट्रायल स्थगित, तकनीकी जांच के लिए शकूरबस्ती भेजी गई ट्रेन

Sat, 25 Jul 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen train trials on Panipat route postponed, train sent to Shakurbasti for technical inspection
फोटो 24जेएनडी16-रेलवे जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
जींद। शुक्रवार को पानीपत ट्रैक पर प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। रेलवे ने परिचालन और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए ट्रायल को फिलहाल टालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ट्रायल स्थगित होने के बाद शुक्रवार दोपहर हाइड्रोजन ट्रेन को नियमित रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण के लिए शकूरबस्ती भेज दिया गया। यहां ट्रेन के हाइड्रोजन सिस्टम, तकनीकी उपकरणों, सुरक्षा मानकों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रखरखाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन शनिवार को जींद पहुंचेगी और सोनीपत रूट पर यात्रियों के साथ आवागमन करेगी। इससे पहले रेलवे की तकनीकी टीम ट्रेन के प्रदर्शन, संचालन क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद रेलवे ट्रेन का सोनीपत रूट पर संचालन कर रहा है। शुक्रवार को ट्रेन का परीक्षण पानीपत के अलावा रोहतक होते हुए सब्जी मंडी से सोनीपत मार्ग पर किया जाना प्रस्तावित था।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नियमित सेवा शुरू करने से पहले सभी जरूरी तकनीकी परीक्षण और रखरखाव कार्य पूरे किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुचारु रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed