{"_id":"6a62624f85b52cbbd30670e5","slug":"hydrogen-train-trials-may-take-place-today-on-the-panipat-route-jind-news-c-199-1-sroh1006-157222-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर हो सकता है ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर हो सकता है ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद नियमित संचालन कर रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुक्रवार को फिर ट्रायल किया जा सकता है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस बार ट्रेन का परीक्षण पानीपत रूट पर किए जाने की संभावना है।
ट्रायल के दौरान लखनऊ से रेलवे की आरडब्ल्यूएस (रेलवे वर्कशॉप सर्विस) टीम के जींद पहुंचने की उम्मीद है। टीम ट्रेन के प्रदर्शन, तकनीकी व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का निरीक्षण करेगी।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को पीएम ने जींद रेलवे स्टेशन से हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उद्घाटन के अवसर पर 200 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विशेष पास के माध्यम से ट्रेन में सफर किया था। इसके बाद 18 जुलाई को ट्रेन को निर्धारित मरम्मत कार्य के लिए दिल्ली स्थित शकूरबस्ती वर्कशॉप भेजा गया था।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद 19 जुलाई से ट्रेन का नियमित संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया। पहले दो दिनों में 20-20 यात्रियों ने सफर किया। इसके बाद यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई और तीसरे दिन 30 और चौथे दिन 40 लोगों ने हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा की।
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को ट्रेन का संचालन बंद रखा गया है और इसे मरम्मत के लिए शकूरबस्ती भेजने की योजना है। हालांकि, यदि शुक्रवार को ट्रायल जाएगा तो ट्रेन को मरम्मत के लिए शनिवार को भेजा जा सकता है।
वीरवार को हाइड्रोजन ट्रेन में 47 यात्रियों ने किया सफर
हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करने के लिए रुझान बढ़ता जा रहा है। वीरवार को पांचवें दिन 47 यात्रियों ने सफर किया। कई यात्री तो इस आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन का अनुभव लेने के लिए स्टेशन पहुंचे। रेलवे कर्मचारियों ने भी यात्रियों को टिकट, प्लेटफॉर्म और यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।