{"_id":"6a95e42a3f140696990050bd","slug":"hydrogen-train-to-be-extended-now-preparing-to-run-to-sonipat-via-delhi-jind-news-c-199-1-sroh1006-159423-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का होगा विस्तार, अब दिल्ली होकर सोनीपत तक दौड़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का होगा विस्तार, अब दिल्ली होकर सोनीपत तक दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जींद-सोनीपत के बीच चल रही हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन का विस्तार होने की संभावना है। रेलवे ट्रेन को जींद से रोहतक वाया सब्जी मंडी (नई दिल्ली) होते हुए सोनीपत तक चलाने की तैयारी में जुटा है।
रूट विस्तार को लेकर को लेकर हर शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल लिया जा रहा है। ट्रेन के संचालन में लगने वाले समय और अन्य व्यवस्थाओं का भी आकलन किया जा रहा है।
अभी हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित हो रही है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम रहना रेलवे के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे में ट्रेन का रूट बढ़ाकर रोहतक के रास्ते सब्जी मंडी होते हुए सोनीपत तक करने की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
प्रस्तावित रूट पर जींद से वाया सब्जी मंडी और नई दिल्ली होते हुए सोनीपत तक दूरी करीब 270 किलोमीटर है। यात्रियों से करीब 50 रुपये किराया लिए जाने का अनुमान है। यदि रूट विस्तार को मंजूरी मिलती है तो जींद के यात्रियों को दिल्ली होते हुए सोनीपत जाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।
हालांकि, ट्रेन का नियमित रूप से विस्तारित रूट पर संचालन कब शुरू होगा यह ट्रायल और रेलवे के अंतिम निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।
जींद से सब्जी मंडी स्टेशन के बीच होगा ठहराव
बिशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, लाखनमाजरा, करैंथी, समर गोपालपुर, रोहतक, अस्थल बोहर, खरावड़, इस्माइला हरियाणा, सांपला, रोहद नगर, असौदा, बहादुरगढ़, घेवरा, मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, शकूरबस्ती, दयाबस्ती, विवेकानंद पुरी हाल्ट, दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर ठहराव होगा।
इन स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव
जींद से सब्जी मंडी
बिशनपुरा किनाना जैजैवंती, जुलाना किलाजफरगढ़ लाखनमाजरा करैंथी समर गोपालपुर
रोहतक
अस्थल बोहर खरावड़ इस्माइला हरियाणा सांपला रोहद नगर असौदा बहादुरगढ़
घेवरा मुंडका नांगलोई
मंगोलपुरी
शकूरबस्ती दिल्ली किशनगंज
सब्जी मंडी
-- --
सब्जी मंडी से सोनीपत
-सब्जी मंडी
-दिल्ली आजादपुर
-आदर्श नगर दिल्ली
-बादली
-खेड़ा कलां
-होलांबी कलां
-नरेला
-राठधना
-हरसाना कलां
-सोनीपत जंक्शन
वर्जन
हाइड्रोजन ट्रेन का सब्जी मंडी होते हुए सोनीपत तक ट्रायल चल रहा है। रेलवे ट्रेन का विस्तार करेगा। अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ट्रायल की हर शुक्रवार को प्रक्रिया चल रही है।
-अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली।