{"_id":"6618352596704b49fb0311f4","slug":"husband-four-including-his-girlfriend-named-for-attempting-to-murder-wife-by-pouring-diesel-jind-news-c-199-1-sroh1007-115592-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीजल डालकर पत्नी की हत्या के प्रयास में पति- उसकी प्रेमिका समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीजल डालकर पत्नी की हत्या के प्रयास में पति- उसकी प्रेमिका समेत चार नामजद
Fri, 12 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। महिला के साथ मारपीट करने व जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने उसके पति और पति की प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर कॉलोनी निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 2019 में नीरज के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसने कहा कि उसके पति का एक साल से दूसरी महिला के साथ संबंध है। वह महिला उसको तीन-चार बार पहले भी मारने की धमकी दे चुकी है। महिला जींद में नौकरी करती है। नीरज महिला के साथ किराये के मकान में रहता है। प्रीति ने आरोप लगाया कि उसने दोनों के संबंधों के बारे में अपने ससुर और अन्य परिजनों को भी जानकारी दी थी। किसी ने भी नीरज को रोकने का प्रयास नहीं किया। प्रीति ने बताया कि 9 अप्रैल की रात को 10 बजे उनके पति ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। वह मुश्किल से अपने बच्चों को वहां से लेकर अपने भाई के घर पहुंची। इस घटना के दौरान उसकी सास को किसी के घर कार्यक्रम में साजिश के तहत भेज दिया गया था। प्रीति ने बताया कि नीरज घर से सात लाख रुपये के अलावा उसका स्त्रीधन भी अपने कब्जे में लिया हुआ है। महिला ने कहा कि नीरज ने जब उसके साथ मारपीट की तो उसकी गर्दन दबा रखी थी। यह सब मकान में लगे कैमरा में रिकॉर्ड है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति नीरज, सीमा, ससुर सीलक राम व सास सतीश देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।