फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Humidity caused distress, paddy planting affected

Jind News: उमस ने किया बेहाल, धान की रोपाई प्रभावित

Mon, 15 Jul 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Humidity caused distress, paddy planting affected
खेत में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद
जींद। उमस भरी गर्मी से आमजन बेहाल हैं। 10 दिन पहले कुछ समय के लिए बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद से नहीं हुई। वहीं नहर में पानी नहीं आ रहा है, जिससे किसानों को धान की रोपाई करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान महंगा डीजल खरीदकर ट्यूबवेल चा रहे हैं। रविवार को अधिकतम 36 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि हवा में नमी की मात्रा 54 प्रतिशत रही। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से उमस बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शहर के सबसे व्यस्त गोहाना और सफीदों रोड पर इक्का-दुक्का लोग ही चलते नजर आते हैं। गर्म हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होती है और पसीना सूखने का नाम नहीं लेता है। किसान रोहताश, सुनील ने कहा कि उन्होंने धान की रोपाई कर दी है। उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट तक जारी किया है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें ट्यूबवेल की मदद लेकर धान फसल के लिए पानी की व्यवस्था करना पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. राजेश ने कहा कि 18 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। किसानों को चाहिए कि वह दिन के समय फसलों में पानी बिल्कुल न दें। धान की नियमित सिंचाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed