फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HSGPC Ward 24 general election notification released

Jind News: एचएसजीपीसी वार्ड 24 के आम चुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 18 Dec 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
HSGPC Ward 24 general election notification released
जींद। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड नंबर 24 के आम चुनाव 19 जनवरी को होंगे। इस प्रक्रिया के तहत गुरुद्वारा चुनाव आयोग हरियाणा की अधिसूचना 10 दिसंबर के माध्यम से सभी संबंधित पक्षों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार को अपना नामांकन पत्र नगर परिषद कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में निर्धारित समय के भीतर करना होगा। उम्मीदवार रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार से भी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस प्रकाशित किया गया है। इसके बाद नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर है। नामांकन का समय सुबह 11 से शाम 3 बजे तक होगा। सभी नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को जिला नगर आयुक्त कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक नामांकन से संबंधित किसी भी आदेश में संशोधन के लिए डिप्टी कमिश्नर से आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद एक जनवरी 2025 को सभी संशोधन आवेदन का निर्णय लिया जाएगा और वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 2 जनवरी को सभी नामांकन पत्रों के अंतिम निष्कर्ष और चुनाव चिह्न का आबंटन किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों की सूची भी पोस्ट की जाएगी। 19 जनवरी को मतदान प्रक्रिया होगी। इसका समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतों की गिनती की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को नामांकन में किसी भी प्रकार की जानकारी या संशोधन की आवश्यकता हो वे 31 दिसंबर तक डिप्टी कमिश्नर को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed