फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   houses will be counted from may 1 to june 15

एक मई से 15 जून तक होगी मकानों की गणना

Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
houses will be counted from may 1 to june 15
मीटिंग में भाग लेते अधिकारी। - फोटो : Jind
लघु सचिवालय स्थित हॉल में जनगणना में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन ने जनगणना के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। हरियाणा राज्य जनगणना 2021 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का काम एक मई से 15 जून तक किया जाएगा। दूसरे चरण में अगले साल जनसंख्या की परिगणना 9 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी। साथ ही दोबारा एक मार्च से पांच मार्च तक गणना की जाएगी। पहली बार जनगणना डिजिटल मोड़ पर करवाई जा रही है। यहां खास मोबाइल एप पर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। इससे जनगणना के आंकड़े समय पर जारी किए जा सकेंगे। प्रदेश में 49 मास्टर ट्रेनर को जनगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 860 फील्ड ट्रेनर को मार्च में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फील्ड ट्रेनर अप्रैल में गणना स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed