फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Household items burnt due to fire in Kheda Bakhta village

Jind News: खेड़ा बख्ता गांव में आग लगने से जला घर का सामान

Tue, 09 Jan 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in Kheda Bakhta village
खेड़ा बख्ता गांव में आग लगने से जला घर का सामान। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के खेड़ा बख्ता गांव में एक मकान में आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में खड़ी बाइक और अलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

बख्ता खेड़ा गांव निवासी सोमबीर के घर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमबीर ने बताया कि वह रोहतक में ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य बाहर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से उसके घर में उठता धुंआ देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पाकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में खड़ी बाइक, अलमारी, फ्रिज, घर में रखे गहने और अलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो चुकी थी। परिजनों की मांग है कि प्रशासन और सरकार द्वारा उनकी आर्थिक मदद की जाए ताकि उनका गुजर बसर हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed