फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hotel operator committed suicide by jumping in front of a train, suicide note found in his pocket

Jind News: होटल संचालक ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाइड नोट

Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator committed suicide by jumping in front of a train, suicide note found in his pocket
जींद। होटल संचालक ने जुलानी के नजदीक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची तो युवक की जेब में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें ढांडा खेड़ी गांव निवासी दो बहनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। पुलिस जांच में युवक की पहचान कैरखेड़ी निवासी होटल संचालक विनोद उर्फ मोदी के रूप में हुई।
विज्ञापन


जीआरपी को दिए बयान में कैरखेड़ी निवासी जयभगवान ने बताया कि उसका भाई विनोद उर्फ मोदी नरवाना रोड पर गांव के साहिल के साथ नरवाना रोड पर होटल चलाता था। विनोद का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। पिछले कुछ दिनों से विनोद की महिला से बात नहीं हो रही थी। जिसके चलते विनोद परेशान रहता था। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में महिला का फोन नंबर व उसका पता भी दिया गया है। इसमें महिला व उसकी बहन को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। महिला के पति को दोनों के बारे में पता चल गया था। वह सप्ताह पहले पत्नी को लेकर दूसरे राज्य में चला गया। जिसके बाद से विनोद परेशान था। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि मृतक होटल चलाता था। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed