फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hospitals in 14 districts of the state will get trauma centers with a sum of Rs 26.30 crore

Jind News: `26.30 करोड़ से प्रदेश के 14 जिलों के अस्पतालों को मिलेंगे ट्राॅमा सेंटर

Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hospitals in 14 districts of the state will get trauma centers with a sum of Rs 26.30 crore
18जेएनडी32: जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक का फोटो जिसके लिए जारी रा​शि से उपकरण खरीदे जाएंगे
जींद। अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने एनसीआर के तहत आने वाले अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने व ट्रामा सेंटर में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट जारी किया है। इसके चलते अब प्रदेश के 14 जिलों में ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक व अन्य जरूरत के उपकरण खरीदने के लिए 26. 30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे सभी अस्पतालों में बेहतर दुर्घटनाओं में घायलों के इलाज के लिए जरूरी चिकित्सा सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि जिन जिलों से नेशनल हाईवे गुजरते हैं। उन सभी जिलों के अस्पतालों में ट्राॅमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हाइवे पर होने वाले हादसों में अक्सर लोगों की जान समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण चली जाती है। घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, बाद में सुविधाओं के अभाव के चलते इनको रेफर किया जाता है। इतने समय में मरीजों की जान संकट में आ जाती है। इससे बचने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में ट्रामा सेंटर शुरू करने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अब इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। इस राशि से अस्पताल में इलाज के लिए जरूरत के उपकरण खरीदने, मरम्मत, लैब के उपकरण व ब्लड बैंक में जरूरत की सामग्री खरीदने पर खर्च किया जाएगा। इससे अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जींद समेत कई अन्य अस्पतालों में बजट के अभाव में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ रही थी। इस बजट के मिलने से प्रदेश के सभी 14 जिलों के अस्पतालों में सुधार होगा। जींद में 9.35 लाख रुपये का बजट मिला है। इसको ब्लड बैंक के उपकरण खरीदने पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed