{"_id":"5925c89a4f1c1be45b536748","slug":"hospital-bathroom-get-new-bourn-baby-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाथरूम में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बाथरूम में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु
ब्यूरो अमर उजाला जींद
Updated Wed, 24 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
नवजात फोटो
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल के बाथरूम में बुधवार सुबह एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सक के बयान दर्ज कर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें दो महिला व एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आए हैं।
नागरिक अस्पताल मेें सुबह इलाज कराने पहुंची एक महिला को बाथरूम में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने अंदर जाकर देखा तो फर्श पर एक नवजात शिशु रो रहा था। महिला ने मामले की सूचना अस्पताल के डाक्टरों को दी। डाक्टर बच्चे को तुरंत डिलीवरी लेकर गए और इलाज शुरू किया। सीएमओ कुलदीप राणा ने बताया कि नवजात पूरा नौ महीने का है, लेकिन उसका वजन कम है। उसे जींद के एसएनसीयू में दाखिल कराया गया है। बच्चे का जन्म अस्पताल में नहीं हुआ है। उसे कोई महिला छोड़कर गई है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है।
दर्जनों अभिभावक हुए बच्चों को लेने के लिए तैयार
अस्पताल में लावारिस बच्चा मिलने के बाद दर्जनों अभिभावक बच्चा लेने के लिए विभाग से गुहार लगा चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने डॉ. मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे को छोड़कर जाने वाली महिला की पहचान होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विकास कुमार, एसएचओ सफीदों