फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hopes have arisen for solving the drinking water problem in 11 villages.

Jind News: 11 गांवों में पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी

Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hopes have arisen for solving the drinking water problem in 11 villages.
जुलाना। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जुलाना विधायक विनेश के विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत जुलाना शहर में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयार किए गए अनुमानों की तकनीकी जांच करवाई जा रही है।
मंत्री ने बताया कि करसोला, किला जफरगढ़, पौली, करेला, खेड़ा बख्ता, शामलो कलां, लजवाना कलां, किनाना, बीबीपुर, सिंघवी खेड़ा और सुंदरपुर गांवों के लिए पेयजल व्यवस्था से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन अनुमानों की फिलहाल तकनीकी जांच चल रही है। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन प्रस्तावों को वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड की अगली बैठक में विचार के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक विनेश ने सरकार से सवाल किया था कि इन गांवों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए तैयार किए गए अनुमानों को कब तक मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके जवाब में विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव अभी तकनीकी जांच के चरण में हैं। बोर्ड की बैठक में विचार और निर्णय के बाद ही इनकी मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भैरों खेड़ा गांव को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि वहां पहले से मौजूद पानी की सप्लाई योजना में बढ़ोतरी की फिलहाल कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने इस बिंदु पर लागू नहीं जवाब दिया है। इससे अन्य गांवों के प्रस्तावों पर अब तकनीकी जांच पूरी होने के बाद निर्णय होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed