फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hooda sold nine MLAs in the Rajya Sabha election as part of a conspiracy: Abhay

हुड्डा ने नौ विधायकों को साजिश के तहत राज्यसभा चुनाव में बेचा : अभय

Sat, 22 Aug 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hooda sold nine MLAs in the Rajya Sabha election as part of a conspiracy: Abhay
21जेएनडी18: पत्रकार वार्ता के दौरान अभय सिंह चौटाला प्रदेश की हालाताें के बारे में जानकारी देते
जींद। 27 सितंबर की नूंह रैली का न्योता देने के लिए जींद पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने भाजपा व कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए। भूपेंद्र हुड्डा की ओर से मानहानि का केस दायर करने की बात पर उन्होंने कहा कि हुड्डा उनके सामने जनता के बीच आएं। वह साबित करेंगे कि किस प्रकार वे भाजपा से मिले हुए हैं। राज्यसभा चुनाव में नौ वोट का खेल करके वह भाजपा को जितवाना चाहते थे। इससे यह साफ है कि वह भाजपा से मिले हुए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की जनता किसके सामने मांग करे, यहां पर सीएम का ही पता नहीं कौन है। एक को तो प्रदेश के लोग बुलाते नहीं , वह पंजाब में सुबह ही चला जाता है। दूसरे का पता नहीं कहां मिलता है। पंजाब वाले की तो प्रदेश में चलती नहीं, लेकिन सुपर सीएम कभी कभार ही प्रदेश में दिखते हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वालों और सवाल पूछने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यहां तक कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप सत्तापक्ष के विधायक और मंत्री कॉलोनियां काटने में लगे हैं। उन्होंने सरकार पर लोगों की जमीन खरीदकर उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed