फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Honored with Ajmidh Ratna Award for excellent social service.

Jind News: उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए अजमीढ रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित

Wed, 17 Apr 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 17 Apr 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Honored with Ajmidh Ratna Award for excellent social service.
17जेएनडी07-अजमीढ रत्न अवार्ड से सम्मानित करते संस्थान पदाधिकारी। स्रोत संस्थान
जींद। महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को बाजरान मोहल्ला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा ने की। इस दौरान सोनी समाज की सात विभूतियों को समाज सेवा में सराहनीय कार्यों के लिए अजमीढ रत्न अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सोनी समाज के हितों के लिए मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा स्वर्णकला बोर्ड या आयोग का गठन करने, सुरक्षा एवं राजनैतिक भागीदारी सहित सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी सरकार से मांग की। वैद्य सत्यप्रकाश आर्य के सानिध्य में इस कार्यक्रम में रोहतक उक्त संस्था के प्रधान सुरेंद्रपाल, महासचिव सुरेंद्र वर्मा, प्रचार मंत्री रमेश सोनी राजौरिया एवं रतन सिंह फौजी ने विशेष तौर से भाग लिया। इसके अलावा संस्था के पदाधिकारियों द्वारा क्षत्रीय स्वर्णकला में पारंगत महाराजा अजमीढ के जीवन चित्र एवं विक्रमी सम्वत 2081 वैदिक सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में कैलेंडर डोर टू डोर जाकर समाज के स्वर्णकारों को प्रदान किए गए। अजमीढ रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुई हस्तियों में स्वर्णकार संघ के जिला युवा प्रधान राजेंद्र सोनी, रविंद्र आर्य, राधेश्याम सोनी, साधुराम सोनी, सुनील सोनी मुआना, बैंक महाप्रबंधक जयप्रकाश वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed