फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Honorary title of Colonel to CRSU VC

Jind News: सीआरएसयू के वीसी को कर्नल की मानद उपाधि

Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Honorary title of Colonel to CRSU VC
06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद
जींद। भारत सरकार ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति को कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की है। देश के चुने गए 19 कुलपतियों के प्रतिष्ठित मंडल में से डाॅ. रणपाल सिंह एक हैं, जिन्हें यह सम्मान दिया गया है। डाॅ. रणपाल सिंह कैडेट कोर के कर्नल कमांडेंट हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार प्रदत्त विश्वविद्यालय के कुलपतियों के लिए मानद उपाधि उस महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है जो शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के अनुशासित, सर्वांगीण, देशभक्त और नैतिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। डाॅ. रणपाल ने भारतीय शस्त्र बल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की एनसीसी अपने अनुशासन और देशभक्ति के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वह विश्वविद्यालय के तहत आने वाले महाविद्यालयों में एनसीसी इकाइयों की स्थापना का प्रयास कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में भी एनसीसी की गतिविधियों ने विस्तार पाया है। डाॅ. रणपाल सिंह ने इस सम्मान को विश्वविद्यालय से जुड़े हर युवा को समर्पित करते हुए उनसे राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ देश सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद क्षेत्र सेना के प्रति समर्पण की भावना रखने वाला है। यहां के असंख्य परिवारों के सपूत सैन्य बल से जुड़े हुए हैं। इस धरती ने देश के लिए बहुत बलिदान दिए हैं। इसी परंपरा को बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय भी युवाओं को सैन्य सेवा पदों तक पहुंचाने में सहयोग करेगा।

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed