फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Honorary Captain Banwari Lal passed away

ऑनरेरी कैप्टन बनवारी लाल का निधन

Sat, 30 Jan 2021 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Honorary Captain Banwari Lal passed away
कैप्टन बनवारी लाल का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। गांव खेड़ी मसानियां के पूर्व सरपंच, समाजसेवी एवं ऑनरेरी कैप्टन 82 वर्षीय बनवारी लाल का शनिवार को निधन हो गया। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके प्रोफेसर बेटे रमेश मेहरा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

प्रो. रमेश मेहरा ने बताया कि उनके पिता ने सन 1962, 1965 व 1971 युद्ध में दुश्मनों का सामना किया। वर्ष 1971 में अटारी बॉर्डर से होते हुए लाहौर में जाकर अपनी रेजीमेंट के साथ नाश्ता किया था। 32 वर्ष तक देश की सेवा करते हुए 1990 में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बाद में भारत सरकार ने उन्हें मानद कैप्टन से विभूषित किया। मेहरा ने कहा कि उन्होंने गांव में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए कुआं बनवाया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 48 गांवों का प्रधान भी चुना गया। उनके जीवन पर आधारित दादा-फौजी उपन्यास प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने स्वयं भी गुरु रविदास सतवाणी पर पुस्तक लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed