फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Home visits were conducted for patients under the Palliative Care Program.

Jind News: प्रशामक देखभाल कार्यक्रम के तहत मरीजों का किया गृह भ्रमण

Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Home visits were conducted for patients under the Palliative Care Program.
04जेएनडी17: नगूरां गांव में प्रशामक देखभाल कार्यक्रम के तहत मरीज से जानकारी लेते हुए डॉ. दीक्षा
कंडेला। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से संचालित प्रशामक देखभाल कार्यक्रम के तहत गांव नगूरां में लाभार्थियों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। नगूरां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने दो लाभार्थियों के घरों का भ्रमण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों की देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर परिजनों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, दवाओं के नियमित सेवन और मरीजों को मानसिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डॉ. दीक्षा यादव ने बताया कि प्रशामक देखभाल कार्यक्रम का उद्देश्य गंभीर, दीर्घकालिक एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को उनके घर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श उपलब्ध करवाना है। इससे मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित गृह भ्रमण के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को समय पर मार्गदर्शन और सहयोग मिल पाता है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में काफी मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर पर ही पहुंचाई जाएं। इस अवसर पर एएनएम हरिता, मेल वर्कर नरेंद्र कुमार तथा आशा वर्कर जुगेश और सुनीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed