Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   home of district secretary of bjp mahila morcha stolen

भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव के घर चोरी

Mon, 02 Dec 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
home of district secretary of bjp mahila morcha stolen
सर्दी शुरू होते ही चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। वहीं शादियों के मौसम में खाली घरों को आसानी से निशाना बनाया जा रहा है। शहर में ऐसी ही दो घटनाएं सामने आई हैं। कौशिक नगर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव कुसुम शर्मा के घर रविवार रात चोरों ने सेंध लगाई। कुसुम शर्मा का परिवार सफीदों रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरों ने मकान से 85 हजार रुपये और करीब 15 तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। कुसुम शर्मा के पति मनधीर भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा के जिला सचिव हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनधीर ने बताया कि वह परिवार के साथ एक नवंबर की रात को सफीदों रोड स्थित एक होटल में दोस्त के बेटे की शादी में गए थे। जब वह लौटे तो उसके घर के अंदर रखी अलमारी खुली मिली और अलमारी से सामान बिखरा हुआ था। सामान की जांच की तो उसके अंदर से 15 तोले सोने के जेवरात व 16 सिक्के चांदी के तथा 85 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा उसकी पत्नी कुसुम शर्मा का एटीएम व आधार कार्ड भी गायब मिला। कुसुम शर्मा ने बताया कि जेवरात में उसके गले का पांच तोले सोने का सेट, दो मंगलसूत्र पांच तोले की, तीन तोले की गले की चैन, दो पैडल सैट, तीन अंगूठी, छह जोड़ी टॉप्स, सात जोड़ी पायल गायब मिली। मनधीर व दूसरी तरफ वेद नगर निवासी सुनील की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वेद नगर निवासी सुनील कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर शाम को वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में एक शादी समारोह में गया था। उनके मकान में किरायेदार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के करनैलगंज निवासी गीता मौजूद थी। वह रात को सैनी मोहल्ला में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। सुनील के अनुसार सुबह उसे पड़ोसी का फोन आया कि उनके मकान का गेट खुला हुआ है। इसके बाद उन्होंने आकर देखा तो मकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अपने सामान की जांच की तो दो तोले का सोने का सेट, छह ग्राम सोने के झुमके की जोड़ी, दो जोड़ी टॉप्स तीन ग्राम, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के 10 सिक्के और 70 हजार रुपये गायब मिले। वहीं उसकी किरायेदार गीता की दो जोड़ी पायल, जनेऊ, एक सोने की नोज पिन, एक जोड़ी सोने की बाली, सोने का तीन लॉकेट वाला हार, एक सोने की अंगूठी, सोने का एक जोड़ी झुमका गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता बोली अकेली कैसे रहेगी रात को
सुनील के अनुसार वह अपने परिवार के साथ शनिवार शाम करीब सात-आठ बजे दिल्ली शादी में गया था। इसके बाद किरायेदार गीता का उनकी पत्नी के पास फोन आया कि वह घर पर अकेली कैसे रहेगी। इस पर सुनील की पत्नी ने उसे अपने रिश्तेदारों के पास जाने के लिए कह दिया। गीता का पति भी दिल्ली में नौकरी करता है।

लापरवाही नहीं बरतें लोग
लोग घर से बाहर जाते समय लापरवाही नहीं बरतें। पड़ोसियों को इसके बारे में जानकारी दें। यदि कई दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो पुलिस को भी इसकी सूचना देनी चाहिए। इससे उस क्षेत्र में पुलिस गश्त की व्यवस्था की जा सकती है। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed