फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Home Minister and Chief Minister busy in mutual fight: Anurag Dhanda

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री आपसी लड़ाई में व्यस्त : अनुराग ढांडा

Thu, 07 Dec 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Home Minister and Chief Minister busy in mutual fight: Anurag Dhanda
07जेएनडी36 : पत्रकारों से बातचीत करते अनुराग ढांडा। संवाद
जींद। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पहले जींद से एक मामला सामने आया था, जहां पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गलत व्यवहार की शिकायतें हुई। अब कैथल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें यही शिकायतें हैं। भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महज ढकोसला है। यदि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई होती तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। ढांडा वीरवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बन गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में पंजाब से 2.5 गुना ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध हुए हैं। हरियाणा में अपहरण के केस पंजाब से दोगुना से भी ज्यादा है। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो चुकी है। कानून व्यवस्था संभालने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है। सरकार ने महिला कोच से छेड़छाड़ करने वाले मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया होता तो अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद नहीं होते। गृहमंत्री अनिल विज ने 372 आईओ को ठीक से काम नहीं करने पर सस्पेंड के आदेश दिए थे, लेकिन सस्पेंड नहीं हुए। जिस प्रदेश में पुलिस गृहमंत्री की बात नहीं मानती, वहां कानून व्यवस्था कैसे चलेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय पिछले दो महीने में केवल दो फाइलें जबकि 2500 फाइलें पेंडिंग हैं। या तो अनिल विज काम करने में सक्षम नहीं हैं या फिर उनको काम नहीं करने दिया जा रहा। इससे साफ है कि अनिल विज तथा मुख्यमंत्री के बीच लड़ाई चल रही है। इस मौके पर जिला प्रधान वजीर ढांडा, जितेंद्र कुंडू, निशा, तरसेम गोयल, मंजीत, राजेश ढांडा और सतबीर दूहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed