{"_id":"64c94f8e3b2a34c02c05f3fa","slug":"hockey-player-amandeep-beniwal-selected-in-indian-team-jind-news-c-199-1-sroh1009-3486-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हॉकी खिलाड़ी अमनदीप बैनीवाल का भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हॉकी खिलाड़ी अमनदीप बैनीवाल का भारतीय टीम में चयन
Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। हॉकी खिलाड़ी अमनदीप बैनीवाल का चयन भारतीय टीम में हुआ है। हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत व रविंद्र श्योकंद ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 22 अगस्त को जर्मनी में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत व मेजबान जर्मनी के अतिरिक्त इंग्लैंड व स्पेन की टीमें भी हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता दिसंबर 2023 में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप की तैयारी में अहम रोल अदा करेगी। इस प्रतियोगिता में सभी जूनियर खिलाड़ियों को विश्वकप की तैयारी के लिए बेहतरीन मौका मिलेगा। हॉकी क्लब के प्रधान भारत भूषण गुप्ता व सचिव रणदेव गोयत ने खिलाड़ी अमनदीप बैनीवाल को शुभकामनाएं दीं।