{"_id":"687962b02343f4f0260a957c","slug":"hkcl-aims-to-digitally-empower-youth-jitendra-negi-jind-news-c-199-1-jnd1002-137933-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचकेसीएल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना : जितेंद्र नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचकेसीएल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना : जितेंद्र नेगी
Fri, 18 Jul 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी04-अर्बन एस्टेट स्थित महात्मा गांधी कंप्यूटर सेंटर का निरीक्षण करते हुए हरियाणा नॉलेज क
जींद। हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड पंचकूला के क्षेत्रीय निदेशक जितेंद्र नेगी और मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव राहुल शर्मा ने अर्बन एस्टेट स्थित महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह केंद्र एचकेसीएल की ओर से संचालित किया जा रहा है, जहां पर युवाओं को एआई, साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ संवाद किया और ई टेस्ट के माध्यम से उनकी स्किल्स का आकलन किया। साथ ही प्रशिक्षकों से कोर्स की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की जानकारी और प्रशिक्षण पद्धति पर चर्चा की।
जितेंद्र नेगी ने कहा कि एचकेसीएल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कंप्यूटर व एआई (आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस) का ज्ञान आज के दौर की आवश्यकता बन गया है। इस मौके पर अंकिता खटकड़, अजय वर्मा, विवेक, काफी उगालन और मीना भी मौजूद रहे।