फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hindu nation cannot be imagined by turning away from religion: Nigambodh

धर्म से विमुख होकर हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती : निगमबोध

Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hindu nation cannot be imagined by turning away from religion: Nigambodh
सफीदों। वेदाचार्य दंडी स्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज ने नगर के श्री हरि संकीर्तन भवन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जोरदार तरीके से उठ रही है, लेकिन कोरी बातों और राजनीति के बल पर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लोगों को अपनी पुरातन जड़ों से जुड़ना होगा और धर्म व धार्मिक ग्रंथों को आत्मसात करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का हिंदू आधुनिकता की चकाचौंध में धर्म से विमुख होता चला जा रहा है। अपनी पुरातन संस्कृति से दूर हो गया है। धर्म से विमुख होकर हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती। दंडी स्वामी ने कहा कि हर हिंदू को चाहिए कि वह संतों की शरण में जाए और उनके विचारों को सुने और उन्हे अपने जीवन में धारण करें। हर रोज देव मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करे। बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करें। वेदों, उपनिषदों, गीता, रामायण सहित अन्य धर्मग्रंथों को पढ़े। शिक्षण संस्थानों में नैतिक व संस्कृत शिक्षा अनिवार्य रूप से लागू करनी होगी क्योंकि भगवान द्वारा दिए गए तमाम ग्रंथ संस्कृत भाषा में है। घर-घर में रामायण, गीता, सुण्दर काण्ड, हनुमान चालीसा के पाठ होने चाहिए। इन सब बातों को अगर हम अंगीकार करेंगे तो हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर को केवल प्रेम के बंधन से बांधा जा सकता है। ईश्वर उन्हीं को प्राप्त होता है जो मन के साफ व दूसरों के प्रति समर्पित होते हैं। इसलिए भक्ति को मन से करें, केवल दिखाने के लिए नहीं। भगवान के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त करने के लिए हृदय से स्मरण करने की आवश्यकता है। कहा गया है कि भगवान के श्रीचरणों में ही समस्याओं का हल है। जीवन को सार्थक बनाने के लिए सत्संग से जुड़ना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed