Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deworming medication will be administered to 5.10 lakh children and women in the district.

Jind News: जिले में 5.10 लाख बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा

Tue, 10 Nov 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Deworming medication will be administered to 5.10 lakh children and women in the district.
जींद। बच्चों में खून की कमी, कमजोरी और कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों के साथ 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की प्रजनन आयु वाली महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल दवा निशुल्क खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले में कुल 5,10,649 लाभार्थियों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा 12 नवंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अभियान का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पेट में कृमि होने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है। इसके कारण बच्चों में खून की कमी, एनीमिया, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक कृमि संक्रमण रहने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पढ़ाई, सीखने की क्षमता और एकाग्रता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से बचाव के लिए समय-समय पर बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा देना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरकेएसके कार्यक्रम के तहत 12 से 19 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा।
4.73 लाख बच्चों और 36 हजार महिलाओं को दी जाएगी दवा
स्कूल हेल्थ के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में 4,73,811 स्कूली और गैर स्कूली बच्चों व 36,838 प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षित स्टाफ और शिक्षकों की निगरानी में एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला व बाल विकास विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

12 नवंबर को छूटने वालों को 19 नवंबर को मिलेगा मौका
आरकेएसके की डीएएचओ डॉ. पुष्पा ने बताया कि ब्लॉक स्तर से लेकर गांव स्तर तक टीमों की तैनाती की गई है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी दवा लेने से वंचित न रहे। जो बच्चे या अन्य पात्र लाभार्थी 12 नवंबर को किसी कारण दवा नहीं ले पाएंगे उनके लिए 19 नवंबर को मॉपअप अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed