{"_id":"6af35c6bbd00f0d5c604d9a6","slug":"sewers-laid-drainage-forgotten-now-villagers-houses-have-started-to-crack-jind-news-c-199-1-jnd1012-163478-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीवर बिछाई, निकासी भूले...अब दरकने लगे ग्रामीणों के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीवर बिछाई, निकासी भूले...अब दरकने लगे ग्रामीणों के मकान
विज्ञापन
10 सफीदों 1सीवर मेनहोल के समीप पानी जाने से बैठी हुई गली। स्रोत ग्रमीण
सफीदों। गांव मुआना की वाल्मीकि बस्ती में सीवर व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। सीवर लाइन बिछाने के बाद पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया। नतीजा यह है कि गंदा पानी लोगों के मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। इससे कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों को अब अपने घरों के गिरने का डर सता रहा है।
समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उन्होंने ठेकेदार और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा देने की मांग की।
वाल्मीकि बस्ती निवासी राजवीर ने बताया कि गांव की प्रत्येक गली में पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाई गई है लेकिन इन लाइनों से पानी की निकासी का कोई उचित इंतजाम नहीं है। सीवर का पानी घरों की नींव में जमा हो रहा है। इससे बस्ती के दर्जनों मकानों में दरारें आने लगी हैं। मकान गिरने के भय से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रवीण, कुलदीप और सुरेश ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन बिछाते समय ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई थी। पाइप डालने का लेवल सही नहीं रखा गया। निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों ने उस समय भी इसका विरोध किया था और विभाग को शिकायत दी थी। इसके बावजूद ठेकेदार ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सीवर के पाइप महज डेढ़ फुट गहराई पर दबाए गए हैं। वहीं, मैनहोल के अंदर दरारें आ गई हैं। इनसे रिसने वाला पानी मकानों की नींव में पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले भी अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था।
ग्रामीणों के अनुसार यह परेशानी केवल वाल्मीकि बस्ती तक सीमित नहीं है। पूरे गांव में सीवर व्यवस्था की हालत खराब है। सरकारी स्कूल के पास भी तीन दुकानें नींव में पानी भरने के कारण धंस गई हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।
सफाई के लिए मैनहोल तक नहीं खुल पा रहे
ग्रामीणों ने सीवर व्यवस्था में एक और बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद गलियों का दोबारा निर्माण कराया गया था। इस दौरान ठेकेदारों ने मैनहोल को इंटरलॉक टाइलों के नीचे दबा दिया। अब सीवर की सफाई करना भी मुश्किल हो गया है। सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है।
अधिकारियों को कराया अवगत : सरपंच
गांव के सरपंच श्याम लाल ने बताया कि सीवर के पानी के कारण मकानों की दीवारों में दरारें आने का मामला उनके संज्ञान में है। मैनहोल निकलवाने का काम करवाया जाएगा। साथ ही सीवर लाइन की सफाई भी कराई जाएगी। उन्होंने इस समस्या से जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।