{"_id":"68e801b13438edbacb023cb4","slug":"hindu-kanya-college-team-won-gold-medal-in-kabaddi-jind-news-c-199-1-sroh1009-142267-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कबड्डी में हिंदू कन्या कॉलेज की टीम ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कबड्डी में हिंदू कन्या कॉलेज की टीम ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी41: हिंदू कन्या महाविद्याल की टीम की खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए व साथ में शारीरिक शिक्षा
जींद। सफीदों के राजकीय कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता आठ व नौ अक्तूबर को हुई।
इस प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की लड़कियों की टीम ने एसडी काॅलेज नरवाना की टीम को 53-39 अंकों से कड़ी मात दी। विजेता टीम को सीआरएसयू की तरफ से प्रतियोगिता में आए मुख्यातिथि डॉ. नरेश देशवाल व कॉलेज प्राचार्य सत्यवान मलिक ने मेडल पहनाकर व किट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह बधाई की पात्र हैं। कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने बताया कि उनकी टीम भविष्य में उच्च बुलंदियों को हासिल करेगी।