{"_id":"60f5d38e8ebc3e6d46079aa8","slug":"highest-93-42-mm-of-rains-in-10-years-jind-news-rtk6183057118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल में सर्वाधिक 93.42 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल में सर्वाधिक 93.42 एमएम बारिश
विज्ञापन
बस से यात्रियों को निकालते लोग। अमर उजाला।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार रात व सोमवार दोपहर बाद तक जिले में जमकर बारिश हुई। जिले की औसत वार्षिक बारिश 500 एमएम है, जबकि एक ही दिन में 93.42 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार पिछले दस साल के दौरान एक दिन में यह सर्वाधिक बारिश है। इसके चलते जिले भर में जलभराव की स्थिति हो गई।
शहर के हर मार्ग पर तीन से चार फुट तक पानी भर गया तो बारिश रुकते ही शाम करीब चार बजे भाजपा विधायक ने डीसी, एसपी सहित तमाम अधिकारियों को अपने पास बुलाया और शहर का दौरा किया। इस दौरान विधायक व डीसी ने अधिकारियों को पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए। वहीं भिवानी रोड पर अधिक पानी होने के कारण रोडवेज की बस फंस गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने यात्रियों को निकाला और फिर क्रेन से बस को निकाला गया।
रविवार रात को जुलान, उचाना व जींद के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे फिर से बारिश शुरू हुई, जो दोपहर बाद चार बजे तक चली। इस दौरान शहर के पटियाला चौक, भिवानी रोड, रानी तालाब, अर्बन इस्टेट, नरवाना रोड, रोहतक रोड की कॉलोनी व सब्जी मंडी में भारी जलभराव हो गया। हालांकि एक बार जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा बारिश के बीच में ही शहर की स्थिति जांचने निकले। उस समय पूरा शहर जलमग्न था। इसके बाद बारिश रुकते ही उन्होंने अधिकारियों को नरवाना रोड पर बुलाया। इसमें डीसी डॉ. आदित्य दहिया, एसपी वसीम अकरम, डीएमसी संजय बिश्नोई, एसडीएम दलबीर सिंह, नरग परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नरवाना रोड से शुरू कर विधायक ने अधिकारियों के साथ पूरे शहर का दौरा किया।
विज्ञापन
पानी निकासी के आदेश
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने मौके पर ही नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यथा संभव जल्द से जल्द पानी की निकासी के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए यदि जरूरत हो तो पंप बढ़ाएं, लेकिन पानी जल्द निकालें।
अधर में लटकी है बरसाती पानी निकासी की परियोजना
हालांकि सरकार ने करीब 35 करोड़ रुपये खर्च कर शहर में बरसाती पानी निकासी की परियोजना शुरू की है। यह परियोजना अंतिम चरण में है, लेकिन ठेकेदार व अधिकारियों की ढील के कारण तीन साल से इसका काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अब सिर्फ जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन से ही बरसाती पानी निकासी हो सकती है।
जनस्वास्थ्य विभाग के शेड्यूल से तो तीन दिन में निकलेगा पानी
हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन में सिर्फ घरों से आने वाले पानी को निकालने की क्षमता है। एकदम से अधिक पानी आने से लाइन पर अधिक दबाव होता है। इसके चलते कुछ बूस्टर पंप को बंद करना पड़ता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार घरों से सामान्य दिनों में आने वाला पानी भी जारी रहेगा। ऐसे में उन्हें बारिश के पानी को निकालने में तीन दिन लग जाएंगे।
स्वर्णजयंती पार्क की गिरी दीवार
वहीं सोमवार को अधिक बारिश के चलते हांसी ब्रांच नहर के पास स्वर्णजयंती पार्क की दीवार गिर गई। यहां सरकार द्वारा पार्क बनाया जा रहा है।
जिला में हुई बारिश
खंड बारिश (एमएम)
जींद 89
नरवाना 93
उचाना 80
जुलाना 80
अलेवा 105
सफीदों 145
पिल्लूखेड़ा 60
विधायक के साथ हुई बहस
वहीं स्कीम नंबर पांच-छह का दौरा करने पहुंचे विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की लोगों के साथ बहस हो गई। हालांकि इस दौरान विधायक ने कहा कि पानी निकासी के लिए ही अधिकारी और वे स्वयं निकले हैं। इस दौरान पानी निकासी के लिए दीवार तोड़ कर पानी अर्जुन स्टेडियम में निकाला गया।
वर्जन--
सोमवार को अधिक बारिश होने के कारण शहर में दिक्कत हुई है। अधिकारियों के साथ दौरा कर सभी जगहों को देखा है। यहां से पानी निकासी के साथ-साथ यह भी व्यवस्था करवाई जा रही है कि आने वाले दिनों की बारिश में जलभराव नहीं हो।
- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा, विधायक, जींद।

अंडरपास में भरा पानी। अमर उजाला।- फोटो : Jind