{"_id":"69d54952ab370cfcac0529d1","slug":"healthy-citizens-are-the-nations-true-capital-rajkumar-jind-news-c-199-1-jnd1010-151213-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की असली पूंजी : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की असली पूंजी : राजकुमार
विज्ञापन
07जेएनडी02: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ई-टेस्ट देती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के सहयोग से हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश स्तर पर ई-टेस्ट का आयोजन किया। इसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के निदेशक राजकुमार भोला ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।किसी भी राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब उसके नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों। एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और देश के विकास में अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकता है।
राजकुमार भोला ने बताया कि इस डिजिटल ई-टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक जीवनशैली की बीमारियों से बचाव के प्रति सजग बनाना है। टेस्ट में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल किए गए।
विज्ञापन
विशेष बात यह रही कि सभी प्रतिभागियों को टेस्ट पूरा करने के तुरंत बाद उनके ईमेल पर डिजिटल सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़ ने कहा कि तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना एक प्रभावी कदम है।इससे न केवल विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है बल्कि वे आधुनिक तकनीक के उपयोग के प्रति भी प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर अजय वर्मा, मीणा, पिंकी, सिमरन, मेघा सहित केंद्र का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।