फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers will protest in Karnal on August 4

Jind News: करनाल में चार अगस्त को रोष प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 22 Jul 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 22 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Health workers will protest in Karnal on August 4
21जेएनडी19: बैठक को संबो​धित करते हुए स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा। स
जींद। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ की प्रदेशस्तरीय कोर कमेटी की बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा के नेतृत्व में हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी मांगों को लेकर चार अगस्त को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल में रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महासचिव सतपाल खासा ने बताया कि यदि 4 अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 4 अगस्त को आंदोलन का एलान किया जाएगा। इसमें सरकार के प्रत्येक मंत्रियों के आवास के साथ विपक्षी दलों के प्रदेश मुख्यालयों व स्वास्थ्य महानिदेशालय के पंचकूला कार्यालय पर भी भूख हड़ताल की जाएगी। उपप्रधान सुदेश कुमारी व वित्त सचिव रणधीर चहल ने कहा कि बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पारित कर राज्य के सभी राजनैतिक दलों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों के प्रति अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कोविड महामारी में कर्मियों की भारी कमी से सबक लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग में नए पद सृजित करने की जरूरत थी, वही पर विभाग के तत्कालीन निदेशक से स्वास्थ्य विभाग में पहले से स्वीकृत पदों में जो कटौती की गई थी, को लेकर स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ पिछले चार साल से जन आंदोलन कर रहा है। इस अवसर पर वीरपाल, शुभराम पानू, रामकुमार, कुलदीप, सुमित्रा देवी, सतीश कुमार, देवेंद्र हुड्डा, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, बिजेन्द्र सिंह, शक्ति सिंह, पवन कुमार, गुरनाम सिंह, मंजू रानी मौजूद रही।

21जेएनडी19: बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा। स

21जेएनडी19: बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed