Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Health workers in Barsola village explained the symptoms and prevention of dengue outbreak.
{"_id":"6a5e7cdf097c2d132e08b026","slug":"health-workers-in-barsola-village-explained-the-symptoms-and-prevention-of-dengue-outbreak-jind-news-c-199-1-jnd1012-157018-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव बरसोला में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताए डेंगू फैलने के लक्षण व बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव बरसोला में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताए डेंगू फैलने के लक्षण व बचाव
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20जेएनडीपी12गांव करोसला में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के
Link Copied
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत गांव बरसोला में जुलाई माह के डेंगू रोधी माह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू फैलने के लक्षण व बचाव बताए। एमपीएचडब्ल्यू जयवीर नेहरा, अंजू रानी व सुमित कुमारी ने गांव के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। ग्रामीणों को डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करना तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकना है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ एवं रुके हुए पानी में पनपता हैं। इसलिए घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। घर में कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले, पशुओं की होदी, पुराने टायर तथा अन्य जल पात्रों की नियमित जांच करें कि उनमें मच्छरों का लार्वा तो नहीं है। इन सभी बर्तनों को सप्ताह में कम से कम एक बार अच्छी तरह साफ करें तथा पानी की टंकियों एवं अन्य जल पात्रों को हमेशा ढक कर रखें, ताकि मच्छर उनमें अंडे न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।