{"_id":"5f5d12ff8ebc3e57b95ac898","slug":"health-workers-discredited-the-district-during-the-corona-period-jind-news-rtk5733008180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिले को किया बदनाम- मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिले को किया बदनाम- मिड्ढा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में शराब पीने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नाराजगी जताई है। वहीं, इन कर्मचारियों के अब भी कार्यालय आने पर भी उन्होंने एतराज जताया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है, वहीं जींद के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिले को बदनाम कर दिया है। होना तो यह चाहिए कि अस्पताल मुखिया शराब की महफिल जमाने वाले इन कर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देते। आरोप है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति करके कर्मियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां तक कि जांच भी उन्हें देने का प्रयास किया है जो आईडीएसपी इंचार्ज हैं। डीसी के हस्तक्षेप के बाद ही जांच अधिकारी बदला है। समाचार पत्रों के माध्यम से इन कर्मचारियों की करतूत सबके सामने आई है। मामला स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में भी लाया गया है। यदि अस्पताल प्रशासन इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करेगा तो वह स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे।
बता दें कि विधायक कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह घर पर क्वारंटीन हैं। उन्होंने बयान जारी करते हुए नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के शराब पीने के मामले को बेहद शर्मनाक बताया है।