फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers conducted rapid fever mass survey

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों ने किया रैपिड फीवर मास सर्वे

Wed, 09 Jul 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Health workers conducted rapid fever mass survey
08जेएनडी03-ग्रामीणों को नुक्कड़ सभा कर मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया  से बचाव को लेकर जानकारी देत
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र निर्जन के गांव लखमीरवाला, मांडो और निर्जन में रैपिड फीवर मास सर्वे किया। स्वास्थ्य विभाग टीम में प्रमोद कौशिक, देवीराम कौशिक, सजंय, सौरभ, नरेंद्र, राजेश, रेखा शर्मा, सुमन ने घर-घर जाकर होदी, टंकी, कूलर, मटके, गमले, फ्रिज की वेस्ट ट्रे और छत पर पड़े कबाड़ की जांच की। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुखार पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई गई और नुक्कड़ सभाएं करके मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी रेखा शर्मा ने कहा कि बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच करवानी चाहिए और उचित इलाज लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू में बहुत तेज बुखार आता है और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होता है। वहीं मलेरिया में कंपकंपी के साथ बुखार आता है। इससे बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। सोते समय नीम के पत्तों का धुआं करें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। गड्ढों को मिट्टी से भर दें, ताकि उनमें पानी एकत्रित नहीं हो। टंकी और कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। इस अवसर पर सुनहरी, कमला, सुमन, सावित्री, भरपाई, कविता, सुनीता, भूप, किताबा, चांदी, सोनू, और सुरजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed