फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department team inspected the civil hospital

Jind News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Health department team inspected the civil hospital
निरीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
सफीदों। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नागरिक अस्पताल और मुआना के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में जो खामियां थी, उनकी रिपोर्ट तैयार की गई। निरीक्षण में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सीएमओ रमेश पांचाल और सफीदों के एसएमओ डा. जेपी चहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिविल सर्जन डॉ. गोयल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सफीदों के नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई मिली है। जिस पर उन्होंने सफीदों के एसएमओ को निर्देश दिए है कि वह साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकतर स्टाफ वालों को भी है पता नहीं है कि आयुष्मान कार्ड का लाभ आधार कार्ड से भी लिया जा सकता है। इसलिए मरीजों व स्टाफ को आधार कार्ड पर आयुष्मान कार्ड का लाभ के बारे में बताया गया है। डाॅक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि जल्द अन्य स्थानों पर डाॅक्टरों की नियुक्त देकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में डाक्टर लगवाने के लिए सरकार के पास पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सफीदों नागरिक अस्पताल के साथ मुआना, सिवाना माल और कालवा स्वास्थ्य केंद्र पर भी डाॅक्टरों की कमी खल रही है। गांव मुआना, कालवा व सफीदों में डाॅक्टरों की नियुक्त हेतु रिपोर्ट तैयार करके सरकार के पास भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed