फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department kept 30 ambulances ready to deal with emergency situations.

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने 30 एंबुलेंस को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रखा तैयार

Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health department kept 30 ambulances ready to deal with emergency situations.
11जेएनडी35:  डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्
जींद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपमंडल अधिकारी सत्यवान मान की अध्यक्षता में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग की टीम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अलबेंडाजोल दवा उपलब्ध करवाना है। यह दवा बच्चों को पेट में मौजूद हानिकारक कृमियों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ उनकी शारीरिक वृद्धि, इम्यूनिटी और मानसिक विकास में सहायक होती है। इस अभियान के तहत जिले भर के स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों में व्यापक स्तर पर दवा वितरण किया गया, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके। इस वर्ष अभियान के तहत जिले में 510649 लाभार्थियों को लक्षित किया गया। इसमें एक से उन्नीस वर्ष तक के 473811 बच्चे शामिल है। इसके अलावा, 20 से 24 वर्ष की गैर-गर्भवती और गैर-दुग्धपान करवाने वाली विवाहित महिलाओं की संख्या 36,838 है ।
विज्ञापन

अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 निगरानी टीमें तैनात की थी, जो विभिन्न स्कूलों में जाकर दवा के वितरण और बच्चों की प्रतिक्रिया पर निगरानी रख रही थी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 एंबुलेंस को पूरी तरह से तैयार रखा था, ताकि किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए यह दवा अवश्य खिलवाएं। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed