{"_id":"67d1d7ea0e667666a30ffbe4","slug":"health-department-is-on-alert-mode-regarding-holi-festival-jind-news-c-199-1-sroh1009-131411-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी60: नागरिक अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड। संवाद
जींद। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। होली पर्व पर कई जगह हुड़दंग की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में होली पर कोई अनहोनी नहीं हो, इसके लिए इमरजेंसी वार्ड को पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया है। यहां पर अब होली पर्व को लेकर चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी और अस्पताल के सभी चिकित्सा अधिकारी भी ऑन कॉल पर किसी भी समय बुलाए जा सकते हैं।
इस संबंध में सीएमओ ने पत्र जारी कर एडवाइजरी जारी की है। नागरिक अस्पताल में छुट्टी के दिन इमरजेंसी वार्ड में तीन शिफ्टों में काम होता है। यहां पर हर आठ घंटे में एक चिकित्सक की ड्यूटी रहती है। साधारण दिनों में भी इमरजेंसी वार्ड में एक चिकित्सक हमेशा रहता है। अब होली के हुड़दंग को लेकर कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। इमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की जीवनरक्षक दवाइयों का विशेष स्टॉक रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इनकी सुविधा मिल सके। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें डाॅ. शुभम 14 मार्च को सुबह आठ बजे से सायं दो बजे तक, डाॅ. योगेश कुमार दो बजे से रात्रि आठ बजे तक तथा डाॅ. अमित आठ बजे से 15 मार्च सुबह आठ बजे तक डयूटी पर रहेंगे।
स्पेशलिस्ट के साथ चिकित्सा अधिकारी भी रहेंगे ऑनकॉल ड्यूटी
आम दिनों में सभी स्पेशलिस्ट चिकित्सक ऑनकॉल ड्यूटी पर रहते हैं, लेकिन होली को लेकर अस्पताल के सभी चिकित्सक ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगे। किसी भी चिकित्सक को किसी भी समय फोन करके बुलाया जा सकता है। होली को देखते हुए सिविल सर्जन ने इस संबंध में सभी चिकित्सकों को पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा कोई भी चिकित्सक शहर से बाहर भी नहीं जा सकेगा। अस्पताल से कॉल आने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी होगा। इसके अलावा सभी पीएचसी, सीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी इसी प्रकार के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। कोई भी चिकित्सक शहर से बाहर नहीं जा सकता। इसके लिए विशेष कारणों में अनुमति की आवश्यकता होगी। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन विशेष तैयारियां की हैं। इसके लिए दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में लगाई गई है।
डाॅ. पालेराम कटारिया, कार्यवाहक सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।