फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department alert regarding dengue and malaria

Jind News: डेंगू, मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 13 Apr 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding dengue and malaria
12जेएनडी19: चांदपुर गांव में एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान तहत नालियों में काला तेल डालता स्वास्
अलेवा। पीएचसी नगूरां के अधीन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चांदपुर, शाहपुर, दिल्लूवाला, रायचंदवाला समेत विभिन्न गांवों मेंं एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। अभियान के तहत पीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे करते हुए गांव मेंं घर-घर जाकर टंकी, कूलर और हौदी के पानी में लार्वा की जांच की। तालाबों में गंबूजिया मछली डाली, ताकि लार्वा का नष्ट हो सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया व डेंगू बुखार के कारण लक्षण व बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि उप सिविल सर्जन मलेरिया के निर्देशानुसार अप्रैल से एंटी लार्वा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को प्रत्येक रविवार को अपने घर में सूखा दिवस मनाने के लिए भी हिदायत दी। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर के सभी पानी के बर्तनों जैसे कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले, हौदी, छत पर पड़े कबाड़ को खाली करके सुखाने के लिए प्रेरित कि या। उन्होंने कहा कि अचानक तेज बुखार, तेज सिर दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द व शरीर पर लाल चकत्ते होना डेंगू के लक्षण हैं। मलेरिया बुखार मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से होता है। अगर किसी व्यक्ति को कंपकपी और ठंड लगकर तेज बुखार, पसीना आना, जोड़ो में दर्द आदि रहता तो यह मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर रक्त पट्टिकों बनवानी चाहिए। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, सुभाषचंद्र, कृष्ण रेढू, विनोद, एएनएम रीनू शर्मा, राजेश, रोशनी मौजूद रहीं।

12जेएनडी19: चांदपुर गांव में एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान तहत नालियों में काला तेल डालता स्वास्

12जेएनडी19: चांदपुर गांव में एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान तहत नालियों में काला तेल डालता स्वास्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed