{"_id":"67913a0d64d70b0a8b05f09e","slug":"health-administration-stopped-the-work-of-installing-blocks-on-both-sides-of-gohana-road-jind-news-c-199-1-sroh1006-128829-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वास्थ्य प्रशासन ने गोहाना रोड के दोनों तरफ ब्लॉक लगाने का कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वास्थ्य प्रशासन ने गोहाना रोड के दोनों तरफ ब्लॉक लगाने का कार्य रुकवाया
विज्ञापन
22जेएनडी37-नागरिक अस्पताल के सामने रखे गए ब्लॉक और रूका हुआ कार्य। संवाद
- फोटो : पटेलनगर चौराहा।
जींद। शहर के गोहाना रोड के दोनों तरफ बिछाए जा रहे ब्लॉक का कार्य फिलहाल रूक गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासन ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने चल रहे कार्य को रुकवा दिया है। प्रशासन ने आरोप लगाया है कि गेट के सामने जमीन का लेवल सही नहीं किया गया है, जिससे बरसात का पानी मुख्य गेट के सामने जमा होगा इसके कारण अस्पताल में पैदल आने वाले मरीजों को परेशानी होगी। इसको लेकर प्रशासन ने नगर परिषद के नगरायुक्त को पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र भेजकर नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने लेवल सही कर दोबारा ब्लॉक बिछाने को कहा है। पत्र में लिखा है कि नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के साथ फुटपाथ का लेवल ऊंचा करने के कारण बरसात के पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया है। उन्होंने आह्वान किया है कि नागरिक अस्पताल के दोनों गेट के साथ लगते फुटपाथ का लेवल इस तरह रखा जाए कि बरसात के पानी की निकासी पहले की तरह नागरिक अस्पताल की दीवार के साथ बनाए गए नाले के माध्यम से हो सके
गौरतलब है कि नगर परिषद सड़क के गोहाना रोड के दोनों तरफ 2.18 करोड़ से ब्लॉक बिछा रहा है। यह ब्लॉक पटियाला चौक से गोहाना रोड स्थित एसपी आवास तक बिछाए जा रहे हैं। यह निर्माण अलग-अलग चार चरणों में हो रहा है। पहले चरण में पटियाला चौक से हांसी ब्रांच नहर तक के निर्माण पर 35.96 लाख रुपये खर्च होंगे। हांसी ब्रांच नहर से बत्तख चौक तक 54.52 लाख, बत्तख चौक से बीआर आंबेडकर चौक तक 36.78 लाख और बीआर आंबेडकर चौक से गोहाना रोड स्थित एसपी आवास तक 90.90 लाख रुपये खर्च होंगे। ब्लॉक बिछाने से सडक़ के दोनों तरफ अतिक्रमण भी हट गया है। इससे वाहन चालकों को भी जाम से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन
वर्जन
नागरिक अस्पताल की तरफ से पत्र मिला है। प्रशासन ने अस्पताल के मुख्य गेट पर लेवल सहीं नहीं होने बारे कहा है। यदि ब्लॉक बिछाने का लेवल सही नहीं है तो लेवल सही करवाकर ब्लॉक बिछाए जाएंगे।
-गुलजार मलिक, नगरायुक्त, नगर परिषद जींद