फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Head constable's daughter won silver medal in Senior National Federation Cup

हेड कांस्टेबल की बेटी ने सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में जीता सिल्वर मेडल

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Head constable's daughter won silver medal in Senior National Federation Cup
एसपी कार्यालय में सिल्वर पदक विजेता भावना को सम्मानित करते हुए एसपी नरेंद्र बिजराणियां। - फोटो : Jind
जींद। झारखंड की राजधानी रांची में 15 से 19 मार्च तक आयोजित सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में थाना सदर में तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह की बेटी भावना ने सिल्वर मेडल जीता है। भावना की इस उपलब्धि पर पुलिस कालोनी जींद में खुशी का मनाई गई। पुलिस अधीक्षक ने भावना को जीत पर बधाई देकर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों व उनके बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभाग हर प्रकार की सहायता के लिए तैयार है। जो भी सहयोग खिलाड़ियों को चाहिए वह सहयोग करने के लिए पुलिस विभाग तैयार है। हम चाहते हैं कि हमारे पुलिस कर्मचारियों के बच्चे खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर आएं व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। पुलिस पीआरओ अमित खर्ब ने बताया कि भावना ने 2018 में डीएवी स्कूल नेशनल में गोल्ड मेडल, 2019 में उड़ीसा में आयोजित सब जूनियर नेशनल में कांस्य पदक, 2021 में स्कूल नेशनल में सिल्वर मेडल व जूनियर बीच रेसलिंग में सिलवर मेडल, 2022 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक जीता है। इस अवसर पर पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार, मुख्य सिपाही संजय सिंह, कोच दलबीर सिंह व पहलवान रेनू खर्ब मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed