फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana team beat Rajasthan by 13 points

हरियाणा की टीम ने राजस्थान को 13 अंकों से हराया

Sat, 09 Jul 2022 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana team beat Rajasthan by 13 points
अंक लेकर जा रहे खिलाड़ी को रोकते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों। नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी लीग के सीजन-11 में शुक्रवार रात को 55 किलोग्राम भार वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले हुए। पहला मैच हैदराबाद और बंगलूरू के बीच हुआ। इसमें हैदराबाद की टीम सात अंकों से विजेता रही। हैदराबाद ने 35 अंक हासिल किए जबकि बंगलूरू की टीम 28 अंक ही जुटा सकी।
विज्ञापन

दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश व दिल्ली के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम एक अंक के अंतर से विजेता बनी। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 35 अंक बनाए जबकि दिल्ली की टीम ने कांटे की टक्कर देते हुए 34 अंक बनाए। तीसरा मैच गुजरात व मुंबई के बीच हुआ। इसमें गुजरात की टीम ने 37 तथा मुंबई की टीम ने 32 अंक बनाए। यह मैच गुजरात की टीम पांच अंकों से जीत गई।
विज्ञापन

चौथा मैच हरियाणा व राजस्थान की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में हरियाणा की टीम ने 41 तथा राजस्थान की टीम ने 26 अंक बनाए। हरियाणा की टीम ने 15 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। पांचवां मैच कोलकाता तथा तमिलनाडु के टीमों के बीच खेला गया। मैच कोलकाता ने 17 अंकों के अंतर से जीत लिया। कोलकाता की टीम 43 तथा तमिलनाडु की टीम 26 अंक बना सकी। मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के बीच हुए एक अन्य मुकाबले में छह अंकों के अंतर से मध्यप्रदेश की टीम विजयी रही। मध्यप्रदेश की टीम ने 37 तथा उत्तरप्रदेश की टीम ने 31 अंक बनाए। यह मैच मध्यप्रदेश की टीम 6 अंकों से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल ने बताया कि शुक्रवार रात को हुए मुकाबलों में मध्यप्रदेश के निखिल, हैदराबाद के रवि कुमार, हिमाचल प्रदेश के बिंटू, गुजरात के कार्तिक, हरियाणा के अनुज यादव तथा कोलकाता के अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर जस्ट कबड्डी लीग की उपप्रधान महिला संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, स्टाफ से ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति सोकिन, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा एंकर विकास यादव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed