{"_id":"661e88afb54c834ffd0dbe69","slug":"haryana-sahil-dhillon-of-jind-passed-upsc-exam-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: डीएसपी बने साहिल का यूपीएससी में चयन, 729वीं रैंक मिली, पहले एक्साइज अधिकारी के पद पर भी हुआ था चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: डीएसपी बने साहिल का यूपीएससी में चयन, 729वीं रैंक मिली, पहले एक्साइज अधिकारी के पद पर भी हुआ था चयन
Tue, 16 Apr 2024 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 07:48 PM IST
सार
साहिल ढिल्लों के चाचा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में एसडीई शमशेर सिंह ने कहा कि साहिल की पढ़ाई में रुचि देखकर शुरू से ही लग रहा था कि यह एक दिन बहुत बड़े पद पर काम करेगा।
विज्ञापन
साहिल ढिल्लों।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद के नरवाना के रहने वाले साहिल ढिल्लों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी को पास कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। साहिल को 729वीं रैंक मिली है। फिलहाल उनका चयन पहले ही हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर हो चुका है। वह इस समय मधुबन प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी उनका चयन एक्साइज अधिकारी के रूप में हुआ था, लेकिन 2023 में डीएसपी बनने पर पुलिस अधिकारी बनना ज्यादा पसंद किया। अब उनका यूपीएससी में चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
साहिल ढिल्लों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नरवाना के एसडी स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद 29 वर्षीय साहिल ढिल्लों ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। 2022 में साहिल ढिल्लों का चयन एक्साइज विभाग में हुआ था। उन्होंने एक्साइज विभाग को ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन
2023 में साहिल ढिल्लों का चयन हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर हुआ। साहिल ने एक्साइज विभाग के बजाय पुलिस विभाग में जाना ज्यादा बेहतर समझा और मधुबन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। ट्रेनिंग पर जाने से पहले उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। अब इसमें उनकी 729वीं रैंक आई है। उनके पिता धर्मबीर शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं और माता गृहिणी हैं।
धर्मबीर ने बताया कि साहिल बचपन से ही आईपीएस या आईएएस बनना चाहता था, इसलिए उसने एक्साइज विभाग की नौकरी छोड़कर पुलिस में जाना ज्यादा बेहतर समझा। अब उसका चयन यूपीएससी में हो गया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। लोग भी उनको बधाई देने के लिए आ रहे हैं।