फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana is the land of culture and creation: Dr. Krishna

हरियाणा की धरती संस्कृति और सृजन की भूमि : डॉ. कृष्ण

Fri, 07 Nov 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana is the land of culture and creation: Dr. Krishna
जोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में चल रहे आठवें जोनल यूथ फेस्टिवल में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए युवा प्रतिभाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा की धरती संस्कृति और सृजन की भूमि है।
विज्ञापन

ऐसे आयोजनों से हमारी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यापक स्तर पर संवाद और अनुभव का अवसर प्रदान करते हैं जो उनके व्यक्तित्व विकास, व्यक्तिगत, व्यावसायिक और शैक्षणिक प्रगति में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्ति के जीवन का सबसे सुनहरा समय होता है। इसे पूरी तरह जीएं, क्योंकि यहीं से मिली सीख आगे जीवन में सफलता का आधार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी भारद्वाज ने कहा कि ऐसे महोत्सव युवाओं को मंच ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अवसर भी प्रदान करते हैं। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और आने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं।
-----------
दूसरे दिन कुल 15 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं
दूसरे दिन कुल 15 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंच संख्या 1 पर कव्वाली और हरियाणवी सोलो डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संख्या 2 पर माइम, ग्रुप सॉन्ग (इंडियन), ग्रुप सॉन्ग (वेस्टर्न) और स्किट आयोजित हुए जिनमें प्रतिभागियों ने अभिनय और संगीत के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। मंच संख्या 3 पर अंग्रेजी वाद-विवाद और अंग्रेजी काव्य पाठ आयोजित हुए जहां प्रतिभागियों ने अपने तर्क और शब्दों की कला से सबका दिल जीता। मंच संख्या 4 पर सोलो वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल और सोलो वेस्टर्न वोकल प्रस्तुत किए गए जिनकी मधुर धुनों और स्वरों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संख्या 5 पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग और समुचित चित्रकला की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंगों के माध्यम से जीवंत किया।

-----------
नुक्कड़ नाटक ने वाहवाही लूटी
मंच संख्या 6 पर नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं मंच संख्या 7 पर हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी वाक-कला से विचारों की गहराई को अभिव्यक्त किया। प्रतिभागियों ने गहन तर्कों, सटीक तथ्यों और प्रखर अभिव्यक्ति के माध्यम से अपने विचार रखे। पक्ष का वक्ताओं ने सूचना की राजनीति को पारदर्शिता और नागरिक सशक्तिकरण का साधन बताया। वहीं विपक्ष के वक्ताओं ने इसे निजता पर बढ़ते खतरे और नागरिक स्वतंत्रता की सीमाओं में हस्तक्षेप के रूप में देखा। दूसरे दिन के अंत में पूरा परिसर युवा उत्साह और सांस्कृतिक जोश से गूंज उठा।

जोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

जोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

जोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

जोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed