फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana defeated Manipur 10-0 in the first match of National Sub Junior Rugby Sevens Competition

Jind News: राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के पहले मैच में हरियाणा ने मणिपुर को 10-0 से हराया

Wed, 12 Feb 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana defeated Manipur 10-0 in the first match of National Sub Junior Rugby Sevens Competition
11जेएनडी43- राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रग्बी टी
जींद। राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा ने मणिपुर के खिलाफ पहला लीग मैच खेलते हुए मणिपुर को 10-0 से हराया। हरियाणा की तरफ से पहले मुस्कान और फिर उप कप्तान स्नेहा ने कामयाब ट्राय करके टीम को 10-0 की बढ़त दिलाई। दूसरी तरफ मुस्कान और निशा ने दमदार डिफेंस के सहारे मणिपुर की टीम को कोई स्कोर नहीं करने दिया।
विज्ञापन

लीग के दूसरे मैच में हरियाणा और राजस्थान के मुकाबले में हरियाणा की टीम 10-0 से राजस्थान से हारी। हरियाणा की तरफ से इस मैच में बेहतरीन तालमेल तो दिखा। साथ ही मुस्कान, निशा और स्नेहा की तरफ से मजबूत डिफेंस भी सामने आया। इसके कारण राजस्थान की टीम 10 से आगे स्कोर नहीं बढ़ा पाई। इसका नतीजा यह रहा कि हरियाणा की सब जूनियर टीम ने लीग मैच के बाद की रैंकिंग में 12 रैंक हासिल करके प्री क्वार्टर फाइनल खेलने का सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन

हरियाणा की लेजेंडरी पुरुष रग्बी सेवन टीम के अलावा कोई भी टीम आज तक प्री क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंची थी। हरियाणा रग्बी के सचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि हरियाणा को पहली बार क्वार्टर फाइनल तक लाने पर टीम के कोच भामिनी और ज्योति ने खुशी जाहिर की है। हरियाणा राज्य रग्बी संघ की ओर से चरखी दादरी रग्बी संघ के सचिव कोच राजेश, जींद रग्बी संघ से मुनीत बेरवाल और प्रेमचंद, हिसार रग्बी संघ से अमरजीत, सुनील, राजू के सहयोग से टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed