फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: BJP also put up a young face in front of Vinesh, know who is Captain Yogesh Bairagi

Haryana: विनेश के सामने भाजपा ने भी युवा चेहरा उतारा, जानिए कौन हैं कैप्टन योगेश बैरागी

Tue, 10 Sep 2024 04:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 21 नाम दिए गए हैं। इनमें एक नाम जुलाना सीट से भी है, जहां से कांग्रेस न विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Haryana: BJP also put up a young face in front of Vinesh, know who is Captain Yogesh Bairagi
कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जुलाना विधानसभा सीट पर विनेश फोगाट के सामने भाजपा ने भी युवा चेहरे को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। योगेश की उम्र 35 साल है। वह स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

उनका राजनीतिक सफर डेढ़ साल पहले शुरू हुआ, जब वह एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कूद गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श मानने वाले कैप्टन योगेश कुमार धरातल पर काम करना चाहते थे। उसी समय भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पिता नरेंद्र कुमार बैरागी बैरागी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कैप्टन योगेश मूल रुप से सफीदों विधानसभा क्षेत्र के पाजू कलां गांव के रहने वाले हैं। वह इस समय भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।


टिकट मिलने का कारण 
कैप्टन होने के कारण योगेश कुमार की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में काफी पकड़ मजबूत थी। वह सफीदों विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे, लेकिन यहां से रामकुमार गौतम को टिकट देना पड़ा। अब उनको साथ लगते जुलाना से मैदान में उतार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के काफी नजदीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed