फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Bhupinder Hooda said- Congress ended the contracting system, BJP-JJP themselves became contractors

Haryana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कांग्रेस ने ठेकेदारी प्रथा खत्म की, भाजपा-जजपा खुद ठेकेदार बनी

Mon, 25 Dec 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 10:42 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा किप्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर, स्कूलों में मास्टर और दफ्तरों में कर्मचारी नहीं है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हर बुजुर्ग को 6000 महीना पेंशन देंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Bhupinder Hooda said- Congress ended the contracting system, BJP-JJP themselves became contractors
रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को बंद किया था। अब भाजपा-जजपा सरकार खुद ठेकेदार बन गई है। पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिये कच्ची नौकरी में बदला जा रहा है। इसमें नौकरी की कोई गारंटी नहीं है कि कब छीन ली जाए और पेंशन तो बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन


नौ वर्ष में भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश को कहां से कहां पहुंचा दिया। आज अस्पतालों में ने डॉक्टर हैं, स्कूलों में न शिक्षक हैं और न ही दफ्तरों में कर्मचारी हैं। हुड्डा सफीदों की पुरानी अनाजमंडी में विधायक सुभाष गांगोली की ओर से आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सड़कें टूटी हुई हैं। इस सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसकी प्रशंसा की जा सके। जो हरियाणा 2014 से पहले तक प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने में नंबर एक पर था, वह आज बेरोजगारी, अपराध में नंबर एक पर है। हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पदों पर जो भर्ती होती है, उसमें हरियाणा के नहीं, दूसरे प्रदेशों के बच्चे भर्ती होते हैं। प्रदेश को पोर्टलों के झंझट में फंसा दिया गया है। कहीं परिवार पहचान पत्र तो कहीं मेरी फसल मेरा ब्योरा बाधा बनी हुई है। पहले किसान खेत से सीधा मंडी में फसल ले जाकर बेचता था, अब पोर्टल के भरोसे बैठा रहता है और उसे बारिश ओलावृष्टि से नुकसान हो जाता है तो मंडियों में एमएसपी तक नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसान की लागत तीन गुनी हो गई है। हमारी सरकार आने पर गृहणियों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देंगे। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। हर बुजुर्ग को 6000 महीना पेंशन देंगे। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम की जाएगी, 100-100 गज मुफ्त प्लॉट योजना को फिर से लागू करेंगे।


क्रीमी लेयर सीमा को छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। नौजवानों को खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती करेंगे। सफीदों में आईएमटी बनाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, जयवीर वाल्मीकि, राव दान सिंह, बीबी बत्रा, बलबीर वाल्मीकि, इंदुराज नरवाल, प्रोफेसर वीरेंद्र, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, पदमसिंह दहिया, नरेश सेलवाल, बिजेंदर कादयान, सुरेश गोयत, पवन गर्ग, प्रमोद सहवाग, बलजीत रेढू, धर्मेंद्र ढुल, करतार सैनी, जगबीर ढिगाना, सारंग शमशेर ढाठरथ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed