फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Assembly Elections Police and CISF took out flag march in Jind

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जींद में पुलिस व CISF ने फ्लैग मार्च निकालकर निष्पक्ष चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की

Wed, 18 Sep 2024 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

जींद में पुलिस ने जनता से आग्रह किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और वे निष्पक्षता से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अगर कोई भी व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी गलत गतिविधि में संलग्न पाया जाता है, तो उसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोलरूम में तत्काल दें।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Police and CISF took out flag march in Jind
जींद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस व सीआईएसएफ ने बुधवार को उचाना के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और सीआईएसएफ की टुकड़ी के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को आगामी चुनाव में सक्रिय सहयोग करने और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इसी संदर्भ में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया ताकि जनता को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने और किसी तरह के लालच या अनुचित गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed